Thursday, August 27, 2026
Home National Lakshadweep digital voting : एसआईआर फॉर्म को 100% डिजिटल करने वाला लक्षद्वीप...

Lakshadweep digital voting : एसआईआर फॉर्म को 100% डिजिटल करने वाला लक्षद्वीप बना पहला केंद्र शासित प्रदेश

Lakshadweep digital voting : करवत्ती। चुनाव आयोग (EC) ने शुक्रवार को घोषणा की कि लक्षद्वीप देश का पहला ऐसा केंद्र शासित प्रदेश बन गया है, जिसने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फॉर्म की पूरी प्रक्रिया को 100 प्रतिशत डिजिटल रूप से पूरा कर लिया है। एसआईआर की यह प्रक्रिया चुनाव आयोग के आदेश के बाद इस साल चार नवंबर से शुरू हुई थी।

आयोग के अनुसार, यह उपलब्धि लक्षद्वीप के सभी दस द्वीपों में हासिल की गई। कुल 55 बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर फॉर्म वितरित किए और निवासियों को भरने में मदद की। इस कार्य में उन्हें विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 133 बूथ स्तर के एजेंटों (बीएलए) का भी सहयोग मिला।

चुनाव पंजीकरण अधिकारी आईएएस शिवम चंद्र ने एक बयान में कहा कि भरे हुए फॉर्म को तेजी से एकत्र करने और उन्हें डिजिटल रूप में सुरक्षित करने के लिए प्रत्येक द्वीप के तय इलाकों में विशेष शिविर भी लगाए गए थे।

केंद्र शासित प्रदेश ने मतदाता सूची बनाने और उन्हें डिजिटल रूप से सुरक्षित करने की प्रक्रिया आज पूरी कर ली है। अब मसौदा मतदाता सूची नौ दिसंबर, 2025 को प्रकाशित की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here