Chhattisgarh Sanskrit Board : छत्तीसगढ़ संस्कृत बोर्ड का परीक्षा परिणाम आज होगा जारी…

रायपुर। Chhattisgarh Sanskrit Board : छत्तीसगढ़ संस्कृत शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष से उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (कक्षा 9वीं से 12वीं) तक की परीक्षा का परिणाम आज शुक्रवार, 16 मई को जारी किया जाएगा। परीक्षा परिणाम सुबह 11 बजे संस्कृत बोर्ड के सचिव द्वारा सार्वजनिक रूप से घोषित किया जाएगा।

वर्ष 2025 की परीक्षा के लिए राज्यभर में कुल 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 3058 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इन परीक्षाओं में शामिल छात्र-छात्राओं को लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार था, जो अब समाप्त होने जा रहा है। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे, साथ ही संबंधित शिक्षण संस्थानों को भी सूचित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ संस्कृत बोर्ड द्वारा दी जाने वाली यह परीक्षा राज्य में पारंपरिक शिक्षा को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम मानी जाती है। संस्कृत विद्यालयों के छात्रों के लिए यह दिन खास होने वाला है, क्योंकि यह उनके भविष्य की दिशा तय करेगा।

बोर्ड के अधिकारी परीक्षा परिणाम की पारदर्शिता और समयबद्धता को लेकर आश्वस्त हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories