Breaking : नरसिंहपुर में बड़ी सफलता, ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत अंग्रेजी और देशी शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नरसिंहपुर : नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने देसी और अंग्रेजी शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। झौतेश्वर चौकी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹1 लाख से अधिक मूल्य की शराब बरामद की।

यह कार्रवाई ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत की गई, जिसे पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना द्वारा संचालित किया जा रहा है। प्रेसवार्ता में गोटेगांव एसडीओपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि शराब तस्करों के कब्जे से 12 पेटी शराब बरामद हुई है।

Read More : Stampede at actor Vijay’s rally : करूर रैली हादसा : पावर कट और भीड़ नियंत्रण की चूक से भगदड़, पार्टी ने जांच के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

पकड़े गए आरोपियों का संबंध सिवनी जिले से बताया गया है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीओपी मनीष त्रिपाठी ने कहा कि इस सफल कार्रवाई से स्थानीय शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई में गोटेगांव एसडीओपी मनीष त्रिपाठी, थाना प्रभारी प्रदीप सराफ, चौकी प्रभारी दिलीप ठाकुर और अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read More : CG NEWS: 45 वर्षों से चली आ रही परंपरा -विकासखंड माकड़ी में श्रद्धा और भक्ति के साथ स्थापित हुई माता दुर्गा की प्रतिमा

एसडीओपी ने लोगों से अपील की कि शराब तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इसी तरह की कार्रवाईयों को तेज किया जा सके और कानून का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories