Tikamgarh : टीकमगढ़ में शालेय खेल प्रतियोगिता का विवाद : पुलिस और एबीवीपी में झड़प

VIKASH KHALKHO

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में शालेय खेल प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर पुलिस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्रों के बीच गंभीर झड़प हुई। पुलिस ने भाजपा नेताओं की मौजूदगी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांज दी, वहीं सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा और अन्य भाजपा नेताओं के बीच बचाव प्रयास के बावजूद पुलिस ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की।

सूत्रों के अनुसार, टीकमगढ़ जिले में 24 से 26 सितंबर तक संभागीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस दौरान खिलाड़ियों के लिए दिए गए नाश्ते में कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई थी। छात्रों ने आयोजन समिति पर लापरवाही का आरोप लगाया और शिकायत लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के लिए पुलिस लाइन में पहुंचे।

ज्ञापन सौंपते समय पुलिस आरआई कनक सिंह ने नारेबाजी करने से मना किया, जिस पर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर आरआई के निर्देश पर पुलिस ने भाजपा नेताओं की मौजूदगी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं को खदेड़ते हुए लाठियां भांजना शुरू किया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज छात्रों और भाजपा नेताओं ने तुरंत एसपी कार्यालय का घेराव कर धरना शुरू कर दिया।

Read More : CG News : मकान के पीछे छिपा था खौफनाक राज, बलराम की हत्या का पर्दाफाश

धरने के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख अस्पताल चौराहे पर चक्का जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने टीकमगढ़ एसपी का पुतला फूंक दिया और आरआई कनक सिंह समेत सभी पुलिसकर्मियों के सस्पेंड करने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, धरना जारी रहेगा।

Read More : MP News : जबलपुर में गरबा का क्रेज, कॉलेज प्राचार्य ने सुरक्षा और अनुशासन पर दिया जोर

धरना स्थल पर पहुंचे एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाह ने मामले में पुलिस कर्मियों का बचाव किया, जबकि एबीवीपी कार्यकर्ता कपिल प्रजापति, भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत और पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव धरने में शामिल होकर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताते रहे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *