CG Viral News : शराब के नशे में लड़खड़ाता दिखा आरक्षक, वीडियो वायरल…..

Parivesh
CG Viral News : शराब के नशे में लड़खड़ाता दिखा आरक्षक, वीडियो वायरल.....

मुंगेली | CG Viral News : मुंगेली जिले के एक आरक्षक का नशे की हालत में वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला लोरमी क्षेत्र का है, जहां एक वर्दीधारी जवान को शराब भट्टी के पास बेसुध हालत में लड़खड़ाते हुए देखा गया। स्थानीय लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो उसे संभालने की कोशिश की और किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

CG Viral News : जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिख रहा आरक्षक रोशन कुमार पहाड़ी है, जो वर्तमान में मुंगेली जिले में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि वह किसी सरकारी काम से लोरमी आया था, लेकिन यहां शराब दुकान के पास पहुँचते ही खुद पर काबू नहीं रख सका और नशे में धुत हो गया।

CG Viral News

वीडियो में वह असंतुलित हालत में भट्टी के बाहर गिरता-पड़ता नजर आ रहा है। वहीं कुछ लोग उसे संभालते दिखे, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर पुलिस विभाग की साख पर सवाल खड़ा कर दिया है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वर्दी पहनने वालों से अनुशासन और संयम की अपेक्षा की जाती है। इस तरह की घटनाएं ना सिर्फ वर्दी की मर्यादा को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि आम जनता का भरोसा भी डगमगाता है।

फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मांग उठ रही है कि मामले की गंभीरता से जांच हो और यदि दोषी पाया जाता है तो आरक्षक पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

CG Viral News : शराब के नशे में लड़खड़ाता दिखा आरक्षक, वीडियो वायरल.....
CG Viral News : शराब के नशे में लड़खड़ाता दिखा आरक्षक, वीडियो वायरल…..
Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *