TOP 10 News Today 26 Sept 2025 : निशाने पर आज : सुबह-सुबह ईडी की दबिश : रायपुर से बिलासपुर तक हड़कंप, रायपुर में माओवादी संगठन से जुड़े पति-पत्नी गिरफ्तार, ट्रंप का नया टैरिफ बम : ब्रांडेड मेडिसिन पर 100% आयात शुल्क, डर्टी चैतन्यानंद बाबा का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के मजदूर यूपी के ईंट भट्टे में बंधक…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

1 . सुबह-सुबह ईडी की दबिश : रायपुर से बिलासपुर तक हड़कंप

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई शुक्रवार तड़के शुरू हुई। रायपुर और बिलासपुर के कई बिल्डर्स के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। ईडी की टीमें सुबह से ही सक्रिय हैं और अलग-अलग जगहों पर दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, रायपुर के नामचीन बिल्डर के दफ्तर और आवास पर छापेमारी की गई है, वहीं बिलासपुर में भी एक बड़े रियल एस्टेट कारोबारी के ठिकानों को खंगाला जा रहा है। ईडी अधिकारी मौके से जमीन और निवेश से जुड़े कागजात जब्त कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस को भी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।

READ MORE : Gwalior Gold Scam : 4 करोड़ से ज्यादा का गोल्ड घोटाला, बैंक ग्राहकों में मचा हड़कंप…

2 . रायपुर में माओवादी संगठन से जुड़े पति-पत्नी गिरफ्तार…

CG Breaking : रायपुर। पुलिस और DVCM (District Vigilance and Crime Monitoring) टीम ने रायपुर में फर्जी आधार कार्ड बनाने और रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जग्गू और कमला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, ये दोनों आरोपी लंबे समय से फर्जी दस्तावेजों के जरिए शहर में रह रहे थे। जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी न केवल फर्जी आधार कार्ड तैयार कर रहे थे बल्कि माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य भी थे। दोनों आरोपियों की गतिविधियों और उनके संपर्कों का पता लगाने के लिए DVCM टीम ने उनसे गहन पूछताछ शुरू कर दी है।

3 . ट्रंप का नया टैरिफ बम : ब्रांडेड मेडिसिन पर 100% आयात शुल्क

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अक्टूबर 2025 से ब्रांडेड और पेटेंटेड दवाओं पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इस टैरिफ से वे कंपनियां बचेंगी जो अमेरिका में दवा बनाने के लिए अपने प्लांट लगा रही हैं। ट्रंप का दावा है कि यह कदम घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देगा, लेकिन इससे सबसे ज्यादा नुकसान उन देशों को होगा जो अमेरिका को फार्मा प्रोडक्ट्स का सबसे बड़ा निर्यात करते हैं।भारत अमेरिका को दवाओं का सबसे बड़ा निर्यातक है। 2024 में भारत ने अमेरिका को लगभग 8.73 अरब डॉलर की दवाइयां भेजीं, जो भारत के कुल दवा निर्यात का करीब 31% था। अमेरिकी डॉक्टरों द्वारा लिखी गई हर 10 में से 4 दवाइयां भारतीय कंपनियों की बनाई होती हैं।

4 . डर्टी चैतन्यानंद बाबा का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती (Swami Chaitanyananda Saraswati) पर छात्राओं के यौन शोषण के आरोप से जुड़ा यह मामला दिल्ली में एक प्रबंधन संस्थान से संबंधित है। स्वामी, जिन्हें पहले स्वामी पार्थसारथी के नाम से भी जाना जाता था, संस्थान के निदेशक/संचालक थे। पुलिस ने 17 छात्राओं द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोप: 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए, जिनमें से 17 ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल, अश्लील संदेश (जैसे “बेबी… आई लव यू”) भेजने, और जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने या बनाने के संगीन आरोप लगाए हैं। दबाव और धमकी:पीड़ित छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया है कि संस्थान के कुछ महिला प्राध्यापकों और प्रशासनिक कर्मचारियों ने उन पर स्वामी की मांगें मानने के लिए दबाव डाला, और विरोध करने पर फेल करने या छात्रवृत्ति रोकने की धमकी दी गई।

5 . छत्तीसगढ़ के मजदूर यूपी के ईंट भट्टे में बंधक

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मेकेरी निवासी प्रमा सूर्यवंशी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पति राजेश कुमार सूर्यवंशी और अन्य 15–20 मजदूरों को उत्तरप्रदेश के जालौन जिले में स्थित एक ईंट भट्टे पर बंधक बनाकर रखा गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भट्टा मालिक अमित सिंह गोंड ने मजदूरों को जबरन रोका और प्रताड़ित किया। मजदूरों को पर्याप्त भोजन, दवा और आराम नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी जान को खतरा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भट्टा मालिक अमित सिंह गोंड ने मजदूरों को जबरन रोका और प्रताड़ित किया। मजदूरों को पर्याप्त भोजन, दवा और आराम नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी जान को खतरा है।

6 . छत्तीसगढ़ के 9 और राजनीतिक दलों की मान्यता खतरे में

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने देश भर में वित्तीय अनियमितता और नियमों का पालन न करने वाले 334 पंजीकृत गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPPs) पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। इसी कड़ी में, छत्तीसगढ़ राज्य के 9 और राजनीतिक दलों को रजिस्टर्ड पार्टियों की सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ECI के निर्देश पर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इन दलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 09 अक्टूबर, 2025 को सुनवाई के लिए बुलाया गया है।

READ MORE : CG ED Raid : सुबह-सुबह ईडी की दबिश : रायपुर और बिलासपुर में हड़कंप, बिल्डर्स की उड़ी नींद….

7 . 75 लाख महिलाओं के खातों में 10,000 सीधे ट्रांसफर, PM-नीतीश का मास्टरस्ट्रोक

बिहार। Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए ने महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10,000 रुपए ट्रांसफर किए गए। इस कदम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार व आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, इस योजना में हर परिवार की एक महिला को प्रारंभिक वित्तीय सहायता दी गई है। भविष्य के चरणों में अतिरिक्त 2 लाख रुपए तक की मदद मिलने की संभावना है। योजना के तहत महिलाएं कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई-बुनाई और लघु उद्योग में अपने व्यवसाय को बढ़ा सकती हैं।

8 . 4 करोड़ से ज्यादा का गोल्ड घोटाला, बैंक ग्राहकों में मचा हड़कंप…

ग्वालियर। डबरा स्थित मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की शाखा में करीब 4 करोड़ 5 लाख रुपए का गोल्ड घोटाला सामने आया है। कंपनी की आंतरिक ऑडिट में खुलासा हुआ कि 26 ग्राहकों के लगभग 4 किलो 380 ग्राम असली सोने को नकली सोने से बदल दिया गया है।घोटाला तब उजागर हुआ जब एक ग्राहक अपना जेवर निकालने पहुंचा और पैकेट में नकली सोना मिला। इसके बाद प्रबंधन ने बाकी लॉकरों की जांच कराई, जिसमें 26 पैकेट फर्जी पाए गए। जानकारी मिलते ही कंपनी के एरिया मैनेजर और विजिलेंस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि इसमें शाखा प्रबंधक चंद्रभान कुशवाह और असिस्टेंट मैनेजर विकास शर्मा की संलिप्तता हो सकती है, क्योंकि लॉकर की चाबियाँ इन्हीं दोनों के पास रहती थीं। दोनों को प्रबंधन ने तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया है।

9 . भव्य दुर्गा पंडाल में आग, प्रतिमा खंडित, श्रद्धालु बचकर निकले

CG News : कवर्धा। भारत माता चौक स्थित भव्य दुर्गा पंडाल में देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे पंडाल का पीछे का हिस्सा खाक हो गया और मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित हो गई। सूत्रों के मुताबिक, पंडाल में आग लगने के समय चार भक्त समय रहते बाहर निकल गए, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर तेजी से काबू पाया। वहीं, पंडाल का सामने वाला हिस्सा सुरक्षित रहा। इस बार भारत माता चौक पर पहली बार अत्यंत आकर्षक और भव्य दुर्गा पंडाल स्थापित किया गया था, जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र था। अचानक लगी आग ने आयोजन समिति और श्रद्धालुओं को हैरानी में डाल दिया।

10 . कौन भाई अपनी जवान बहन को बीच चौराहे पर चुंबन करता है? : कैलाश विजयवर्गीय… देखें वीडियो

शाजापुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से बड़ा बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि “हमारी संस्कृति सम्मान की है, लेकिन कौन भाई अपनी जवान बहन को सार्वजनिक मंच पर चुंबन करता है? यह भारतीय परंपरा नहीं बल्कि विदेशी संस्कृति का प्रतीक है।विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे संस्कार ऐसे हैं कि गांव की बहनों के घर का पानी तक नहीं पिया जाता। मेरे पिता खुद घर से लोटा लेकर चलते थे। जबकि विपक्ष के नेता खुलेआम ऐसी परंपरा का प्रदर्शन करते हैं जो भारतीय संस्कृति से मेल नहीं खाती। उन्होंने इस बयान को संस्कार और विदेशी संस्कृति के टकराव से जोड़ा और जनता से सवाल भी किया – आपमें से कौन अपनी बहन या बेटी को बीच चौराहे पर चुंबन करता है?

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories