HomeChhattisgarhCG NEWS : फैमिली कोर्ट में महिला वकील का हंगामा, फरियादी और...

CG NEWS : फैमिली कोर्ट में महिला वकील का हंगामा, फरियादी और परिजनों से की मारपीट, वीडियो वायरल

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

CG NEWS : बिलासपुर। फैमिली कोर्ट परिसर में एक महिला फरियादी और उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला वकील ने फरियादी के साथ हाथापाई की और उनके परिजनों को भी पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला वकील फरियादी महिला के बाल खींचती नजर आ रही है।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, पीड़िता का मामला कुटुंब न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि वकील ने फीस लेने के बाद भी केस लड़ने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया।फरियादी पक्ष ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

CG NEWS : उधर, महिला वकील का कहना है कि मारपीट की शुरुआत फरियादी और उसके परिजनों ने की, जिन्होंने पहले उनके साथ बदतमीजी की थी। फिलहाल पुलिस और न्यायालय स्तर पर मामले की जांच की जा रही है।
.

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here