रेत माफियाओं का आतंक : जांच करने पहुंचे पटवारी और पत्रकार पर जान लेवा हमला…

बालोद, छत्तीसगढ़। प्रदेश में रेत माफिया की दबंगई लगातार बढ़ती जा रही है। बलरामपुर में आरक्षक की हत्या के बाद अब बालोद जिले में इन माफियाओं ने एक बार फिर अपनी हैवानियत का चेहरा दिखाया है। यहां रेत माफियाओं ने पटवारी और एक स्थानीय पत्रकार पर हमला कर दिया।

यह घटना उस वक्त हुई जब पटवारी इलाके में अवैध रेत भंडारण की सूचना मिलने पर जांच करने पहुंचे थे। जांच के दौरान एक स्थानीय पत्रकार कवरेज कर रहा था। इसी दौरान रेत कारोबार से जुड़े असामाजिक तत्वों ने दोनों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कैमरा और दस्तावेज भी क्षतिग्रस्त कर दिए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। इससे पहले बलरामपुर जिले में भी रेत माफियाओं ने एक आरक्षक की हत्या कर दी थी, जिससे राज्यभर में आक्रोश फैल गया था।

लगातार हो रही ऐसी घटनाएं राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। स्थानीय लोगों और पत्रकार संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भव्य भस्म आरती! “हर-हर महादेव” से गूंजा मंदिर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क (उज्जैन): मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories