रायपुर केंद्रीय जेल में नवरात्रि उत्सव : 802 बंदियों ने किया व्रत, मूर्तिकार बंदियों ने बनाई भव्य माँ दुर्गा प्रतिमाएं

रायपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर केन्द्रीय जेल रायपुर का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया। जेल परिसर में बंदियों द्वारा मिट्टी से माँ दुर्गा की तीन भव्य प्रतिमाएं बनाई गई हैं। इनमें से एक प्रतिमा महिला प्रकोष्ठ में और दो प्रतिमाएं पुरुष प्रकोष्ठ में स्थापित की गई हैं।

READ MORE :4.10 करोड़ की धोखाधड़ी, केएस इंटरप्राइजेस के प्रोपराइटर कुशाल डूडेजा समेत 7 स्टील कारोबारियों के खिलाफ केस

जेल के 802 बंदियों ने मां दुर्गा की उपासना के लिए व्रत रखा है। महिला प्रकोष्ठ में 31 बंदियों ने तीन दिन और 49 बंदियों ने नौ दिन का व्रत रखा, जबकि पुरुष प्रकोष्ठ में 722 बंदियों ने नौ दिन का संकल्प लिया। जेल प्रशासन ने बंदियों के लिए विशेष पूजन सामग्री और फलाहार की व्यवस्था की, जिसमें दूध, केला, फल्ली दाना और गुड़ शामिल हैं।

CG NEWS : रसूखदार नाबालिग समेत चार गिरफ्तार, तेज रफ्तार थार से रौंदा था युवती को

पूजा पंडाल को फूलों, रंगोली और दीपों से सजाया गया है। प्रतिदिन भजन-कीर्तन, दुर्गा सप्तशती का पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है। जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री ने बताया कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन बंदियों को मानसिक शांति, आंतरिक शक्ति और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। केन्द्रीय जेल में नवरात्रि का पर्व आस्था, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम बनकर सामने आया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories