Friday, October 2, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : रसूखदार नाबालिग समेत चार गिरफ्तार, तेज रफ्तार थार से...

CG NEWS : रसूखदार नाबालिग समेत चार गिरफ्तार, तेज रफ्तार थार से रौंदा था युवती को

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : डोंगरगढ़। भिलाई से मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने पैदल जा रही 21 वर्षीय महिमा साहू की जिंदगी 24 सितंबर की रात सड़क हादसे में खत्म हो गई। घटना सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम मनकी के पास नेशनल हाईवे पर हुई, जहां तेज रफ्तार थार कार (CG 04 QC 8007) ने उसे टक्कर मार दी।

Read More : CG ED Raid Update : ED की सबसे बड़ी रेड, कस्टम मिलिंग घोटाले का पैसा खपाने वाले रायपुर के रहेजा और बिलासपुर के ‘सुल्तानिया’ ग्रुप निशाने पर…

CG NEWS : पुलिस जांच में सामने आया कि कार चला रही नाबालिग अपनी गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने के लिए स्टंट कर रही थी और तेज रफ्तार वाहन चलाने की लापरवाही ने मासूम महिमा की जान ले ली। हादसे के बाद कार जब्त कर वाहन स्वामी रजत सिंह, नयन सिंह, राजू कुमार धुर्वे और नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों पर धारा 106, 61(2), 238 बीएनएस और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More : CG News : उड़िदगाँव स्कूल के पीतांबर नेताम और कृतिका मरकाम का राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता (गोवा) के लिए चयन

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना पूरी तरह वाहन नियंत्रण खोने और लापरवाही के कारण हुई। यह घटना न सिर्फ सड़क सुरक्षा का गंभीर मुद्दा उजागर करती है, बल्कि सवाल भी उठाती है कि रसूखदार परिवारों के नाबालिग बिना जिम्मेदारी के वाहन क्यों चला रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here