Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG News : 4.10 करोड़ की धोखाधड़ी, केएस इंटरप्राइजेस के प्रोपराइटर कुशाल...

CG News : 4.10 करोड़ की धोखाधड़ी, केएस इंटरप्राइजेस के प्रोपराइटर कुशाल डूडेजा समेत 7 स्टील कारोबारियों के खिलाफ केस

0
500

रायपुर। शहर में स्टील कारोबारी कंपनी एसजी मार्ट लिमिटेड की शिकायत के आधार पर सात स्टील कारोबारियों के खिलाफ 4.10 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में केएस इंटरप्राइजेस के प्रोपराइटर और पार्टनर कुशाल डूडेजा प्रमुख आरोपी हैं।

शिकायतकर्ता संतोष राय ने बताया कि गणपति स्टील ग्रुप, मेमर्स आरआर इंटरप्राइजेस वेंकटेश्वरा, केएस इंटरप्राइजेस के प्रोपराइटर कुशाल डूडेजा, अशोक डूडेजा, शारदा अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, जसबीर अहलुवालिया, कीर्ति अहलुवालिया और परविंदर अहलुवालिया ने एसजी मार्ट से एमएस बिलेड्स खरीदी, लेकिन 4 करोड़ 10 लाख 94 हजार 470 रुपए का भुगतान नहीं किया।

Read News : जबलपुर में बैनर विवाद बढ़ा, हिंदू सेवा परिषद ने लगाए ‘आई लव श्री राम’ के पोस्टर

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुशाल डूडेजा को हिरासत में लिया गया है और उरला थाने में उनके खिलाफ अलग से भी मामला दर्ज किया गया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा और इस तरह की धोखाधड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह संदेश कारोबारी समुदाय के लिए भी महत्वपूर्ण है कि बकाया भुगतान और धोखाधड़ी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read News : Gwalior : 84 साल की उम्र में समाज सेवा का अद्भुत उदाहरण, टैटू से याद दिलाए देहदान का संकल्प

एसजी मार्ट लिमिटेड का कहना है कि आरोपियों ने कंपनी के साथ जानबूझकर धोखाधड़ी की है, और इसे लेकर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनता और व्यापारिक समुदाय से अपील की है कि यदि उन्हें इस तरह की कोई धोखाधड़ी की जानकारी मिले, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here