Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Bijapur Road Accident : नवरात्रि पर्व पर दर्दनाक हादसा: नेशनल कराटे चैंपियन...

Bijapur Road Accident : नवरात्रि पर्व पर दर्दनाक हादसा: नेशनल कराटे चैंपियन की सड़क हादसे में मौत…

0
126
Bijapur Road Accident
Bijapur Road Accident

Bijapur Road Accident : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं के लिए दुखद घटना हुई। एजुकेशन सिटी इलाके में एक हाइड्रा वाहन ने सड़क पर चल रहे आठ श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इस हादसे में 12वीं की छात्रा और नेशनल कराटे चैंपियन साक्षी नक्का की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More : DRDO अप्रेंटिस भर्ती 2025 : 195 पदों पर आवेदन कल से होगा शुरू, देखें पूरी डिटेल

Bijapur Road Accident : जानकारी के मुताबिक, साक्षी और उसके साथी दंतेश्वरी माता के दर्शन के लिए पैदल जा रहे थे। तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन ने उन्हें रौंद दिया। पुलिस ने बताया कि वाहन चालक शंकर नशे में था और उसने जल्दबाजी में वाहन चला रहा था।

जांच में यह भी सामने आया कि वाहन का इंश्योरेंस समाप्त था और यह रायपुर की कंपनी के लिए परियोजना कार्य में इस्तेमाल हो रहा था। इस लापरवाही के कारण हादसा और भी गंभीर हुआ।

Read More : CG ED Raid Update : ED की सबसे बड़ी रेड, कस्टम मिलिंग घोटाले का पैसा खपाने वाले रायपुर के रहेजा और बिलासपुर के ‘सुल्तानिया’ ग्रुप निशाने पर…

स्थानीय लोग और व्यापारी संघ हादसे के बाद आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि शहर की सड़क सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे हादसों और अपराधों में बढ़ोतरी हुई है।

पुलिस ने वाहन और चालक को कब्जे में लिया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन से स्थानीय लोगों ने जल्द सुधार की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here