बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के पहालवारा गांव में अवैध रूप से चल रहे मदरसे में छापेमारी के दौरान प्रशासन ने 40 नाबालिग छात्राओं को टॉयलेट में बंद पाया। लड़कियों की उम्र 9 से 14 साल के बीच बताई गई है।
टॉयलेट में मिलीं लड़कियां
जिले में अवैध मदरसों के संचालन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। एसडीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार को पुलिस बल के साथ छापेमारी के दौरान मदरसा संचालकों ने ऊपर जाने से रोकने की कोशिश की। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में छत पर बने टॉयलेट का दरवाजा खोला गया, जिसमें 40 डरी-सहमी लड़कियां मिलीं।
Read More : CG NEWS : धमतरी में बस पलटने से बड़ा हादसा, 4 साल की बच्ची की मौत, कई यात्री घायल
दस्तावेजों का अभाव
जांच में प्रबंधक और शिक्षकों से पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मदरसा लगभग तीन साल से चल रहा था, लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया था।
प्रशासन ने उठाया कदम
छात्राओं को सुरक्षित घर भेज दिया गया और अवैध मदरसे को बंद करने का आदेश जारी किया गया। खालिद ने बताया कि मदरसे के दस्तावेजों की जांच अभी भी चल रही है।
Read More : Ladakh violence : लद्दाख हिंसा : सोनम वांगचुक बोले – सरकार तलाश रही ‘बलि का बकरा’, मुझे जेल भेजने की तैयारी
कानूनी कार्रवाई
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रमणंद प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि फिलहाल कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। परिजन, एसडीएम या अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शिकायत दर्ज कराने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।











