Friday, February 13, 2026
28.1 C
Raipur

शातिर अपराधी का आतंक : लिव-इन पार्टनर को एक्टिवा से मारी टक्कर…वीडियो वायरल

हीरानगर | हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा महिला को अपनी एक्टिवा से टक्कर मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

READ MORE : Indore News : नवरात्रि पंडाल में फायर सेफ्टी के कड़े इंतजाम….

जानकारी के अनुसार, पीड़िता लंबे समय से लिव-इन रिलेशन में रहने के बाद आरोपी से अलग हो चुकी थी और बाहर काम कर रही थी। हाल ही में अपने पिता के निधन के बाद घर लौटने पर आरोपी ने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की। महिला ने साफ इंकार कर दिया, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर उसे अपनी एक्टिवा से टक्कर मार दी।

READ MORE : सोशल मीडिया स्टेटस से भड़की हिंसक झड़प, दो समुदाय आमने-सामने

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी शातिर किस्म का है और उसके खिलाफ पहले से ही आठ से दस आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिसमें छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले भी शामिल हैं।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि वीडियो के आधार पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P Crime : भोपाल सूटकेस कांड का खुलासा! पति ने ही की तीसरी पत्नी की हत्या

भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित कमला नगर...

दिल्ली के कई स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मिला धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कई स्कूलों...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds