Wednesday, October 7, 2026
Home National Election Commission of India : अब पहले पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी,...

Election Commission of India : अब पहले पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी, फिर ही खुलेगा ईवीएम का ‘अंतिम दौर’ – चुनाव आयोग का बड़ा बदलाव

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने मतगणना प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए पोस्टल बैलेट गिनती के नियमों में अहम बदलाव किया है। अब ईवीएम और वीवीपैट की गिनती का दूसरा अंतिम दौर तभी शुरू होगा, जब पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

पहले की व्यवस्था में ईवीएम की गिनती पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होने से पहले भी खत्म हो सकती थी। ऐसे में पोस्टल बैलेट की गिनती और ईवीएम की गिनती एक साथ चलती रहती थी, जिससे कभी-कभी भ्रम की स्थिति भी बनती थी।

Read News : Navratri Fast 2025 : 9 दिन का सख्त व्रत: पीएम मोदी नवरात्रि में क्या खाते हैं और कैसे करते हैं उपवास…जानें

आयोग ने बताया कि मतदान के दिन सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होती है, जबकि ईवीएम की गिनती 8:30 बजे से शुरू होती है। नई व्यवस्था के बाद यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होने के बाद ही ईवीएम गिनती के अंतिम चरण में प्रवेश किया जाए।

चुनाव आयोग का कहना है कि इस फैसले से मतगणना प्रक्रिया में एकरूपता और अत्यधिक स्पष्टता आएगी। यह कदम विशेष रूप से उन काउंटिंग सेंटर्स पर लागू होगा, जहां बड़ी संख्या में पोस्टल बैलेट गिने जाते हैं।

Read News : Chhattisgarh Liquor Scam : रिटायर्ड IAS दास समेत तीन आरोपी आज कोर्ट में होंगे पेश, EOW मांगेगी दोबारा रिमांड!

आयोग का मानना है कि इस बदलाव से यह सुनिश्चित होगा कि सभी वोटों की गिनती बिना किसी अस्पष्टता के पूरी हो और अंतिम नतीजों को लेकर किसी तरह का विवाद या संदेह न रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here