Thursday, August 27, 2026
Home National CBSE Board Exams 2026 : 10वीं के छात्रों को डबल मौका,12वीं की...

CBSE Board Exams 2026 : 10वीं के छात्रों को डबल मौका,12वीं की डेटशीट भी जारी….

CBSE Board Exams 2026
CBSE Board Exams 2026

CBSE Board Exams 2026 : नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षा पहली बार एक ही शैक्षणिक सत्र में दो बार आयोजित की जाएगी। पहली परीक्षा की संभावना 17 फरवरी से 6 मार्च, 2026 तक है, जबकि दूसरी परीक्षा 15 मई से 1 जून, 2026 तक आयोजित की जाएगी। कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 9 अप्रैल, 2026 तक आयोजित होने की संभावना है।

CBSE Board Exams 2026 : CBSE परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रत्येक विषय की परीक्षा के लगभग 10 दिन बाद शुरू होगा और 12 दिन के भीतर पूरा किया जाएगा। उदाहरण के लिए, यदि कक्षा 12वीं की फिजिक्स परीक्षा 20 फरवरी को होगी, तो मूल्यांकन 3 मार्च से 15 मार्च तक होगा।

छात्रों के विकल्प और नई व्यवस्था

  • छात्र साल में केवल एक बार परीक्षा दे सकते हैं, दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं या किसी विषय में अच्छा प्रदर्शन न होने पर दूसरी परीक्षा में पुनः परीक्षा दे सकते हैं।

  • जो छात्र दोनों बार परीक्षा देंगे, उनके परिणाम बेहतर परीक्षा के आधार पर तय किए जाएंगे। यदि दूसरी परीक्षा में नंबर घटते हैं, तो पहली परीक्षा के नंबर फाइनल माने जाएंगे।

  • कक्षा 10वीं के लिए अब सप्लीमेंट्री एग्जाम नहीं होगा।

  • ऑप्शनल परीक्षा में छात्र साइंस, मैथ, सोशल साइंस और लैंग्वेजेस में से तीन विषय में प्रदर्शन सुधार सकते हैं।

  • विंटर बाउंड स्कूलों के छात्र दोनों परीक्षाओं में से किसी भी परीक्षा में बैठ सकते हैं।

  • प्रैक्टिकल और इंटरनल एग्जाम केवल एक बार आयोजित होंगे।

परीक्षा केंद्र और रजिस्ट्रेशन

  • दोनों परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र और रजिस्ट्रेशन एक ही रहेगा।

  • यदि छात्र दोनों परीक्षाओं में शामिल होता है, तो परीक्षा फीस एक साथ ली जाएगी।

बैकग्राउंड

इस व्यवस्था को 2025-26 सत्र से लागू किया जाएगा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि छात्रों को JEE की तरह प्रदर्शन सुधारने का विकल्प मिलेगा। इस कदम से छात्रों को अपने अंकों को सुधारने और बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here