Bihar Elections 2025 : जानें चुनाव की तारीखों का ऐलान कब…

Parivesh

Bihar Elections 2025 : पटना। बिहार में विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव आयोग (EC) ने सभी अधिकारियों और स्टाफ के तबादले 6 अक्टूबर तक पूरे करने का आदेश जारी किया है। इसके बाद ही चुनाव तारीखों का ऐलान संभव होगा।

Bihar Elections 2025 : चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि तीन साल से एक ही जगह तैनात अधिकारी बदले जाएंगे और कोई भी अधिकारी अपने गृह जिले में तैनात नहीं रहेगा। आयोग ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि 6 अक्टूबर तक ट्रांसफर की पूरी रिपोर्ट आयोग को पेश की जाए।

इस आदेश के बाद बिहार में चुनाव तारीखों का ऐलान किसी भी समय 6 अक्टूबर के बाद किया जा सकता है। आयोग के अधिकारियों का दौरा भी संभावित है ताकि चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया जा सके।

चुनाव प्रक्रिया और चरण

  • बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल नवंबर 2025 तक है।

  • अनुमान है कि चुनाव नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है।

  • पिछली बार चुनाव तीन चरणों में हुए थे: 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर। इस बार भी दो से तीन चरणों में चुनाव कराए जाने की संभावना है।

चुनाव आयोग का यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए है कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी हों और अधिकारियों पर किसी भी प्रकार का दबाव या पक्षपात न हो।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *