New Delhi : CM योगी की बायोपिक ‘अजेय’ का ट्रेलर रिलीज, 19 सितंबर को अक्षय कुमार की फिल्म से होगी टक्कर

New Delhi : नई दिल्ली: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में गोरखपुर के संघर्ष और योगी आदित्यनाथ के छात्र जीवन की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म 19 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और ट्रेलर को ऑडियंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

New Delhi : ट्रेलर में क्या दिखाया गया

New Delhi : ट्रेलर की शुरुआत विजुअल्स के साथ वॉइस ओवर से होती है, जिसमें पूर्वांचल के नेता अवधेश राय की हत्या की खबर दिखाई जाती है और गोरखपुर में कर्फ्यू का ऐलान होता है। इस सीन में भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल उर्फ निरहुआ भी दिखाए गए हैं, जो कैमरे से फोटो क्लिक कर रहे हैं और माना जा रहा है कि वे पत्रकार का रोल निभा रहे हैं। इसके बाद आनंद जोशी जो योगी आदित्यनाथ का किरदार निभा रहे हैं, उनका दमदार डायलॉग “हमेशा अक्ल का नहीं, कभी-कभी बल का प्रयोग भी करना पड़ता है” सुनाया जाता है। इसके बाद अजय सिंह के दौर से योगी आदित्यनाथ बनने तक का सफर दिखाया गया है। ट्रेलर में एक्शन और डायलॉग्स का डबल डोज देखने को मिलता है।

New Delhi : फिल्म की कास्ट और क्रू

New Delhi : फिल्म में आनंद जोशी और दिनेश लाल उर्फ निरहुआ के अलावा परेश रावल, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर समेत कई दिग्गज अभिनेता नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रविंद्र गौतम ने किया है, जबकि म्यूजिक मीत ब्रदर्स का है।

New Delhi : टक्कर में फिल्में

New Delhi : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर बनी यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को रिलीज होगी और अक्षय कुमार तथा अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के साथ सीधे मुकाबले में होगी। ट्रेलर को ऑडियंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Jagdalpur Crime: पार्किंग विवाद में बुजुर्ग गार्ड की बेरहमी से पिटाई, CCTV वीडियो वायरल

Jagdalpur Crime: जगदलपुर: जगदलपुर में पार्किंग विवाद के दौरान...

Related Articles

Popular Categories