Jabalpur News : दुर्गा पंडाल में ऑपरेशन सिंदूर का अनोखा संदेश, भारतीय सेना को श्रद्धांजलि…

Parivesh

Jabalpur News : जबलपुर। शहर में नवरात्रि की धूम और उत्साह इस बार और भी खास नजर आ रहा है। अलग-अलग दुर्गा समितियों ने अपने पंडालों में पूजा-अर्चना के साथ-साथ समाज और देश को प्रेरित करने वाले संदेश भी प्रस्तुत किए हैं।

Jabalpur News : इसी क्रम में गौतम जी की मडिया में स्थापित दुर्गा पंडाल का संदेश बिल्कुल अनोखा है, जिसे “ऑपरेशन सिंदूर” के नाम से रखा गया है। इस पंडाल में भारतीय सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न उपकरण और इक्विपमेंट की झलक प्रस्तुत की गई है। समिति के सदस्यों का कहना है कि यह पंडाल भारतीय सेना और सरकार के योगदान को धन्यवाद देने और उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से बनाया गया है।

Jabalpur News : स्थानीय श्रद्धालु और पर्यटक पंडाल में स्थापित इन उपकरणों को देखकर प्रभावित हो रहे हैं और इस अनोखे संदेश की सराहना कर रहे हैं। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के पंडाल न केवल धार्मिक उत्सव को जीवंत बनाते हैं, बल्कि युवाओं में देशभक्ति और सेवा भाव को भी बढ़ावा देते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *