भोपाल रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! अगले 7 दिनों के लिए भोपाल-जोधपुर कैंसिल, यात्रा से पहले जरूर जांचें ट्रेन स्टेटस

Rahul Goshwami
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया

भोपाल  भोपाल रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा रेलवे स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग और यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण कई ट्रेनों को रद्द और कुछ के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे निरस्त

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 3, 4, 5, 8, 12, 13 और 14 मई को भोपाल से रवाना नहीं होगी।वहीं गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 2, 3, 4, 7, 11, 12 और 13 मई को जोधपुर से निरस्त रहेगी।इस निर्णय से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Read more : बरगी डैम हादसे में खुली SDRF की तैयारियों की पोल! अब भी 4 लोग लापता

कई ट्रेनों के बदले गए रूट

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई अन्य ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। प्रभावित ट्रेनों में वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, छपरा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा-सूरत एक्सप्रेस, इंदौर-पटना एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस शामिल हैं।रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा।

27 मई तक चलेगा यार्ड रिमॉडलिंग कार्य

रेलवे विभाग ने बताया कि 4 मई से 27 मई तक यार्ड रिमॉडलिंग और तकनीकी कार्य जारी रहेगा। इसी कारण भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली करीब 10 ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।रेलवे का कहना है कि यह कार्य भविष्य में ट्रेनों की बेहतर आवाजाही और सुरक्षा के लिए किया जा रहा है।

यात्रा से पहले जांचें ट्रेन स्टेटस

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें।यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 के जरिए लाइव ट्रेन स्टेटस देख सकते हैं।

यात्रियों को करनी होगी वैकल्पिक तैयारी

ट्रेनों के रद्द होने और रूट बदलने की वजह से यात्रियों को अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच यह बदलाव यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *