HomeMadhya PradeshBakrid 2025 : बकरीद पर होने वाली कुर्बानी पर कालीचरण महाराज का...

Bakrid 2025 : बकरीद पर होने वाली कुर्बानी पर कालीचरण महाराज का बड़ा बयान

Date:

Related stories

जबलपुर | Bakrid 2025 : बकरीद पर होने वाली कुर्बानी को लेकर मां काली के भक्त कालीचरण महाराज ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईद के नाम पर गाय और बैल को काटा जाना जिहाद है। महाराज ने कहा कि सऊदी अरब में गाय और बैल होते ही नहीं, लेकिन भारत में जानबूझकर नंदियों और गायों को काटा जाता है ताकि हिंदू समाज अपने आपको हीन महसूस करे।

Bakrid 2025 : कालीचरण महाराज ने ईद पर सभी हिंदुओं से अपील की है कि वे अपने गाय-बैलों की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि मुसलमान जितना गाय-बैल चुराते हैं, उससे ज्यादा हिंदू खुद उन्हें बेच देते हैं। जिस गाय-बैल ने पूरी जिंदगी सेवा दी, उसे ही बाद में कसाइयों को बेच दिया जाता है।

उन्होंने चेतावनी दी कि जो गाय-बैल को काटते हैं और जो उन्हें बेचते हैं, वे सभी 12 हजार साल तक नर्क में सड़ेंगे। यही नहीं, जो लोग पैसा लेकर ट्रक छोड़ते हैं, वे भी नर्क के भागी होंगे।

लव जिहाद पर कालीचरण महाराज ने हिंदू संगठनों से अपील की कि वे अपनी लड़कियों को बचाने के लिए तांत्रिक उपाय करें। उन्होंने कहा कि सूअर के दांत रातभर पानी में भिगोकर उस पानी को लड़की को पिलाएं और उसके शरीर से सभी ताबीज-गंडे हटा दें। इससे लव जिहाद का टोना-टोटका खत्म हो जाएगा, क्योंकि मुसलमानों के जादू-टोने सूअर के दांत से निष्क्रिय हो जाते हैं।

भोपाल के मुस्लिम जिम ट्रेनर विवाद में कालीचरण महाराज ने महिला सब-इंस्पेक्टर के समर्थन में बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो सही बात करता है, उसका बयान विवादास्पद बना दिया जाता है। उन्होंने हिंदू संगठनों से अपील की कि वे उन अधिकारियों का समर्थन करें जो हिंदुओं की बात करते हैं।

इंदौर के जिम ट्रेनर द्वारा लव जिहाद से जुड़े मामले पर भी महाराज भड़क गए। उन्होंने कहा कि भारत में 40 हजार लव जिहाद के मामले सामने आ चुके हैं और अब समय आ गया है कि सभी हिंदू जागरूक होकर इसका सामना करें।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here