Indore Viral Video : वर्दी वाले नशेड़ी : दो पुलिसकर्मियों के अवैध वसूली करते वीडियो वायरल….

0
140
Indore Viral Video
Indore Viral Video

Indore Viral Video : इंदौर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिसकर्मियों की गुंडागर्दी और अवैध वसूली का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत दो पुलिसकर्मियों के अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे आम लोगों को परेशान करते और रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। इन घटनाओं ने पुलिस की छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Indore Viral Video : डीआरपी लाइन पर वसूली और माफी

पहला वीडियो डीआरपी लाइन चौराहे का है, जिसमें प्रताप पटेल नामक पुलिसकर्मी नशे की हालत में वाहन चालकों से कथित तौर पर अवैध वसूली कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस की किरकिरी हुई। बताया जा रहा है कि बाद में पुलिसकर्मी ने अपनी इस हरकत के लिए माफी भी मांगी।

तिलक नगर में ₹50 की रिश्वत

दूसरी घटना तिलक नगर चौराहे की है, जहां सहायक उप-निरीक्षक (ASI) कमल सिंह डाबर का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में ASI कमल डाबर, जो कि डीआरपी लाइन की एमटी शाखा में पदस्थ हैं, ₹50 की रिश्वत मांगते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

इन दोनों वीडियो ने आम जनता के बीच पुलिस के प्रति रोष पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मी ही अगर नशे में धुत होकर ऐसी हरकतें करेंगे तो कानून-व्यवस्था कैसे कायम रहेगी। इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here