Gwalior News : पेशाब को लेकर विवाद, युवक ने दुकानदार पर तानी पिस्टल…

0
90
Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर | ग्वालियर में शिरौल रोड पर पेशाब करने को लेकर एक युवक और दुकानदार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने पिस्टल तक तान दी। जानकारी के अनुसार, शिरौल थाना क्षेत्र में दुकान के पास युवक पेशाब कर रहा था। इस पर दुकानदार ने आपत्ति जताई और उसका वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाए जाने से भड़के युवक और दुकानदार के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद दुकानदार ने उसे धक्का दे दिया।

Gwalior News : गुस्साए युवक ने कमर में रखी पिस्टल निकालकर दुकानदार पर तान दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल शिरौल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here