भोपाल। शहर में एक हैरान करने वाला तलाक का मामला सामने आया है। आमतौर पर तलाक के कारण घरेलू कलह, दहेज या पारिवारिक विवाद होते हैं, लेकिन इस बार वजह बनी पति का पालतू कुत्ता और पत्नी की प्यारी बिल्ली। दोनों पालतू जानवरों के बीच चल रही तनातनी अब पति-पत्नी के रिश्ते को तोड़ने पर आमादा है।
जानकारी के मुताबिक, यह दंपति दिसंबर 2024 में शादी के बंधन में बंधा था। पति भोपाल निवासी है जबकि पत्नी मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और फिलहाल भोपाल में कार्यरत है। दोनों को जानवरों से बेहद लगाव है और यही शौक उन्हें एक-दूसरे के करीब लाया। लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद यही पालतू जानवर उनके रिश्ते की दरार का कारण बन गए।
Read news : CG NEWS : नान घोटाला मामला: रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा गिरफ्तार, ED रिमांड में 16 अक्टूबर तक
पत्नी का आरोप है कि पति के कुत्ते लगातार उसकी बिल्ली को परेशान करते हैं और कई बार हमला भी कर चुके हैं। जबकि पति का कहना है कि शादी से पहले साफ कर दिया गया था कि पत्नी अपने सभी पालतू जानवर साथ नहीं ला पाएगी, लेकिन उसने मायके से बिल्ली ले आई।
“बिल्ली नहीं छोड़ूंगी” – पत्नी
दोनों फिलहाल कानूनी सलाह ले रहे हैं। काउंसलर शैल अवस्थी ने बताया कि कई बार समझाने के बावजूद पत्नी का कहना है कि वह पति छोड़ सकती है, लेकिन अपनी बिल्ली को छोड़ना नामुमकिन है। वहीं पति भी अपने कुत्तों को लेकर समझौता करने के लिए तैयार नहीं।
Read news : MP News : भोपाल : पिपलानी-अवधपुरी में झपटमारी का खुलासा, दो नाबालिक गिरफ्तार
पहले भी आ चुके ऐसे मामले
यह पहला मौका नहीं है जब भोपाल में पालतू जानवर तलाक की वजह बने हों। इससे पहले अभिनेता अरुणोदय सिंह के तलाक का कारण भी उनके डॉग्स बताए गए थे। वहीं, एक अन्य मामले में पति-पत्नी के बीच पालतू तोते को लेकर विवाद हुआ था।











