Bhopal News : जयवर्धन सिंह ने पाकिस्तानी क्रिकेटर फरहान के ‘बंदूक’ जश्न पर मांगी सख्त कार्रवाई

0
110

भोपाल। दुबई में 21 सितंबर को हुए भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर साहिबजादा फरहान ने हाफ सेंचुरी के बाद बल्ले को बंदूक की तरह पकड़कर शूट करने का इशारा किया, जिससे विवाद पैदा हो गया। इस मामले पर सियासत भी शुरू हो गई है।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने क्रिकेटर के इस व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान “एक फेल्ड आतंकवादी देश है, जहाँ आज़ादी के बाद से तानाशाही और राजतंत्र चलता रहा है। वहां की सरकार आर्मी और हिंसक संगठनों द्वारा संचालित होती है।”

जयवर्धन सिंह ने साहिबजादा फरहान पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे कृत्यों से खेल और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भी असर पड़ता है।

  • जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री, कांग्रेस: “क्रिकेट का मैदान खेल का प्रतीक है, न कि हिंसा का। ऐसे व्यवहार की निंदा होनी चाहिए और जिम्मेदारों को कार्रवाई करनी चाहिए।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here