MP News : दतिया : सिंध नदी में सरपंच के पुत्र की नहाते समय डूबने से तलाश जारी

बालोद : दतिया जिले के ग्राम पंचायत उचाड में नहाने के दौरान सरपंच मृगेंद्र चतुर्वेदी के पुत्र किशन चतुर्वेदी सिंध नदी में डूब गए। घटना सुबह 8 बजे हुई, जब किशन अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए थे। नहाते समय किशन गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही गोराघाट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। जिला स्तरीय गोताखोरों के प्रयास के बावजूद सफलता नहीं मिली। इसके बाद तहसीलदार और पुलिस प्रशासन ने संभागीय स्तर पर ग्वालियर एनडीआरएफ टीम को सूचना दी। दोपहर लगभग 3 बजे एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली।

Read News : Tikamgarh : टीकमगढ़ में होटल में दुकानदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

किशन चतुर्वेदी मर्चेंट नेवी में शिप इंजीनियर के पद पर तैनात थे और कुछ दिन की छुट्टियां मनाने अपने गांव आए थे। वे अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गए थे।

गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग सुबह से ही नदी के किनारे मौजूद हैं। रेस्क्यू अभियान सुबह फिर से जारी रहेगा।

रमेश शाक्य, गोराघाट थाना प्रभारी: “रेस्क्यू कार्य जारी है, सभी संसाधन लगाए गए हैं, सुबह से फिर से अभियान शुरू किया जाएगा।”

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories