Tuesday, August 25, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS : कॉलेजों में अब साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग जरूरी, सख्त कदम...

MP NEWS : कॉलेजों में अब साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग जरूरी, सख्त कदम उठाने जा रहा भोपाल का नगर निगम….

MP NEWS
MP NEWS

1. एमपी में बारिश का जोर थमा, अगले 4 दिन मौसम रहेगा हल्का
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का तेज दौर कुछ थम गया है। सीजन में अब तक औसतन 43.2 इंच बारिश हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 25 जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, मौजूदा सिस्टम आज से कमजोर होने लगेगा।

2. भोपाल नगर निगम का सख्त कदम: 1.39 लाख लोगों के नल कनेक्शन काटे जाएंगे
भोपाल। नगर निगम ने पानी का बिल न भरने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। शहर में पिछले वित्तीय वर्ष में कुल 2,71,629 कनेक्शनों में से 52% ने बिल का भुगतान नहीं किया। नगर निगम अब 1,39,840 नल कनेक्शनों को काटने की तैयारी में है।

3. एमपी में होटल और रेस्टोरेंट के खाने की पहचान होगी आसान
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रस्ताव तैयार किया है कि होटल और रेस्टोरेंट में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन की पहचान आसान हो। हरा या लाल गोल निशान के जरिए ग्राहकों को भोजन की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा, होटल और रेस्तरां मालिक का नाम बोर्ड पर लिखना अनिवार्य होगा। प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा, मंजूरी के बाद लागू होगा।

4. कॉलेजों में अब साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग जरूरी
भोपाल। संसद समिति की सिफारिश पर यूजीसी ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि अब छात्रों को पढ़ाई के साथ साइबर सिक्योरिटी की बेसिक ट्रेनिंग दी जाए। इंडक्शन प्रोग्राम में “साइबर हाइजीन” का एक सत्र अनिवार्य होगा। इस हेतु “बेसिक्स ऑफ साइबर हाइजीन” हैंडबुक भी जारी की गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here