Saturday, October 3, 2026
Home Tech Indore Crime News : युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा…झाड़ियों...

Indore Crime News : युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा…झाड़ियों में मिली लाश

Indore Crime News
Indore Crime News

इंदौर। Indore Crime News : शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पलहर नगर निवासी रमेश पवार के रूप में हुई है।

Indore Crime News : जानकारी के मुताबिक, रमेश पवार कल शाम 6 बजे से लापता था। आज सुबह डीपीएस स्कूल के पीछे झाड़ियों में उनका शव मिला। मृतक के पास उनकी एक्टिवा भी पाई गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस पूरे घटनास्थल का मुआयना कर संदिग्धों की पहचान में जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here