Home Tech Burhanpur News : लगातार बारिश से जिला अस्पताल में घुसा पानी, मरीज और कर्मचारी परेशान…

Burhanpur News : लगातार बारिश से जिला अस्पताल में घुसा पानी, मरीज और कर्मचारी परेशान…

0
Burhanpur News : लगातार बारिश से जिला अस्पताल में घुसा पानी, मरीज और कर्मचारी परेशान…
Burhanpur News

बुरहानपुर। Burhanpur News :  जिले में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि जिला अस्पताल परिसर तक में पानी घुस गया। अस्पताल के बरामदों और दफ्तरों में पानी भर जाने से मरीजों, परिजनों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Burhanpur News : अस्पताल के कर्मचारियों को ऑफिस और गलियारों से पानी निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं मरीज और उनके परिजन गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। बारिश का पानी जमा होने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में यही स्थिति होती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। अचानक पानी भरने से अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमराने लगी हैं।

जिला प्रशासन से मांग की जा रही है कि अस्पताल में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को राहत मिल सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here