Rewa News : वायरल वीडियो ने मचाया तहलका : सांसद ने खुद बच्चों को नहलाया, कुसाल समाज की खोली पोल, देखें वीडियो

0
128
Rewa News
Rewa News

रीवा : Rewa News : रीवा लोकसभा क्षेत्र में लगभग 8,000 आबादी वाले कुसाल समाज के बच्चे आज भी स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कुसाल समाज के एक बच्चे को नहलाया, नाखून काटे और साफ कपड़े पहनाकर स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करवाई।

Rewa News : वीडियो वायरल होने के बाद सांसद ने मीडिया से बातचीत में खुलासा किया कि कुसाल समाज के बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की लापरवाही मुख्य कारण है। उन्होंने बताया कि सरकार ने समाज के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसी तमाम योजनाओं और बजट की सुविधा जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई है, लेकिन उनका कुशल उपयोग नहीं हो पाया।

सांसद ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर वह फिर बड़े गांव जाएंगे और वहां तीन बच्चों के स्कूल में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करेंगे। सांसद की इस बेबाक पहल से कुसाल समाज की समस्याओं पर नया ध्यान गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि अब बच्चों को शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं में सुधार मिलेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here