Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior News : ग्वालियर में रियलिटी शो स्टार का विवाद : अमितेश...

Gwalior News : ग्वालियर में रियलिटी शो स्टार का विवाद : अमितेश मित्तल ने सोशल मीडिया पर भेजीं धमकियां

0
130

ग्वालियर : रियलिटी शो बिग बॉस में अपनी गतिविधियों और आलीशान जीवनशैली को लेकर सुर्खियों में रहने वाली तान्या मित्तल का परिवार इस बार विवादों में आ गया है। तान्या के भाई अमितेश मित्तल पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर विश्वम पंजवानी को धमकियां दीं।

सूत्रों के अनुसार, विश्वम पंजवानी ने तान्या मित्तल के बारे में फनी रील बनाई थी और यह जानने का प्रयास किया कि क्या वास्तव में तान्या के पास 100 से अधिक बॉडीगार्ड हैं। इस पर अमितेश मित्तल नाराज़ हो गए और पहले सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी भरे संदेश भेजे, फिर बॉडीगार्ड लेकर सीधे माधौगंज स्थित विश्वम के घर पहुँच गए और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

Read News : Sharadiya Navratri 2025 : 22 सितंबर से होगा शुभारंभ, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त और पूजा विधि

विश्वम पंजवानी ने इस मामले की शिकायत माधौगंज थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से तान्या मित्तल के भाई अमितेश की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here