जबलपुर। मछली पालन विभाग जबलपुर के सहायक संचालक राजा राजतिलक धुर्वे और टीम ने रेलवे स्टेशन के पास थाईलैंड मांगुर के बच्चों का अवैध परिवहन करते हुए तीन कंटेनर बरामद किए। कंटेनरों में लगभग 8,000 मछली के बच्चे पाए गए।
थाईलैंड मांगुर पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और भारत सरकार द्वारा पालन, संवर्धन, परिवहन और बिक्री पर प्रतिबंध है। नियमों के अनुसार पकड़ी गई मछली को शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र गोकुलपुर में गड़ा दिया गया। मौके पर पंचनामा तैयार किया गया।









