गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोरी के मामलों का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 5 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने संपत्ति संबंधी अपराधों और विशेषकर बाइक चोरी पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके तहत एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
Read News : CG News : रायपुर में तीन दिनों तक खुला रहेगा दुर्लभ सिक्कों और डाक टिकटों का खजाना
गिरफ्तारी और बरामदगी
सूचना मिली कि दया दास महंत और तिजिया दास महंत, दोनों निवासी छोटे गुमड़ा, चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि:
- 9 सितंबर, 2025 को जयस्तंभ चौक साप्ताहिक बाजार से एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल और उसी दिन छाल रोड बाईपास से एक अन्य एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी की गई।
- 10–15 दिन पहले उन्होंने पुंजीपथरा थाना क्षेत्र से तीन और मोटरसाइकिलें चुराई थीं।
Read News : CG News : 30 वर्षों से रायपुर को दे रहे नई पहचान, अभियंता दिवस पर सम्मानित हुए प्रेमरतन माहेश्वरी
बरामद मोटरसाइकिलें
- दया दास महंत से: 3 मोटरसाइकिल (CG-13-UJ-2135, CG-14-MH-3110 और हीरो होंडा CD-100)
- तिजिया उर्फ रानू दास महंत से: 2 मोटरसाइकिल (CG-13-AW-6176, CG-13-UC-1076)
इनकी कुल अनुमानित कीमत 1,65,000 रुपए बताई जा रही है।
थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 240/2025 और 245/2025 के तहत धारा 303(2), 3(5) बीएनएस दर्ज की गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल और प्रहलाद भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












