Bijapur Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बस्तर फाइटर जवान की मौत….

Parivesh
Bijapur Road Accident

बीजापुर। Bijapur Road Accident : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बस्तर फाइटर का जवान अपनी जान गंवा बैठा। कोतवाली थाना क्षेत्र के महादेवघाट के पास यह दुर्घटना उस समय हुई जब जवान रामकृष्ण ककेम बाइक से आवापल्ली से बीजापुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि जवान की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कार और बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Bijapur Road Accident : मृत जवान की पहचान ग्राम इलमिडी के कसारामपारा निवासी रामकृष्ण ककेम के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया।

इधर, पुलिस ने तेज रफ्तार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जवान की अचानक हुई मौत से गांव और बीजापुर क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों और साथियों ने मांग की है कि दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *