Gwalior Road Accident : तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल….

Parivesh
Gwalior Road Accident

ग्वालियर। Gwalior Road Accident : झांसी रोड थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक कई मीटर दूर जाकर सड़क किनारे जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनकी स्थिति नाज़ुक बताई जा रही है।

Gwalior Road Accident : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर के हेल्पर को पकड़ लिया। हालांकि कंटेनर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस अब हेल्पर से पूछताछ कर चालक की तलाश में जुटी हुई है। हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने सड़क पर बेपरवाह तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ा शिकंजा कसने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि फरार चालक को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *