MP NEWS:लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं, उषा ठाकुर का विपक्ष पर हमला

Rahul Goshwami

MP NEWS: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023) को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। दो-तिहाई बहुमत न मिलने के कारण बिल पास नहीं हो सका, जिसे लेकर भाजपा ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

mp news: भोपाल में कांग्रेस का मंथन बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर फोकस

MP NEWS: लोकसभा में लाए गए महिला आरक्षण बिल के तहत 2029 से लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान प्रस्तावित था। इसके साथ ही लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 किए जाने की भी बात कही गई थी।

मतदान के दौरान 298 वोट समर्थन में और 230 वोट विरोध में पड़े, जिसके चलते यह बिल दो-तिहाई बहुमत की कमी से पारित नहीं हो सका।

MP NEWS: इसी मुद्दे पर मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे “काला दिवस” बताया है। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह फैसला महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ है।

उषा ठाकुर ने कहा कि भाजपा हमेशा से महिला सशक्तिकरण की पक्षधर रही है और विपक्ष ने इस बिल का विरोध कर अपनी सोच को उजागर किया है।

MP NEWS: फिलहाल इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इसे लेकर सियासत और गरमाने के आसार हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *