Sarkari Naukari : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने युवाओं को सुनहरा अवसर दिया है। बैंक ने मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 122 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 2 अक्टूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukari : कौन कर सकता है आवेदन?
-
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री होना चाहिए।
-
साथ ही MBA (फाइनेंस), MMS (फाइनेंस), PGDBA, GPDBM, CFA, CA या ICWA में से किसी एक में पोस्टग्रेजुएशन अनिवार्य है।
-
कॉर्पोरेट क्रेडिट या हाई-वैल्यू क्रेडिट में कम से कम 3 साल का अनुभव जरूरी है।
-
उम्मीदवार को क्रेडिट मॉनिटरिंग, बैलेंस शीट एनालिसिस और फाइनेंशियल रिपोर्टिंग का ज्ञान होना चाहिए।
वेतनमान और प्रोबेशन
चयनित उम्मीदवारों को ₹85,920 से ₹1,05,280 प्रति माह वेतन मिलेगा। नियुक्ति के बाद 6 महीने का प्रोबेशन पीरियड भी रखा जाएगा।
आवेदन शुल्क
-
सामान्य/ओबीसी वर्ग – ₹750
-
SC/ST/PwD वर्ग – निशुल्क
आवेदन प्रक्रिया
-
SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
-
पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
-
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
-
आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाने का यह शानदार मौका है। जो उम्मीदवार पात्र हैं, वे अंतिम तारीख से पहले आवेदन जरूर करें।











