Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने श्री विद्या पीठम आश्रम में...

Jabalpur News : मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने श्री विद्या पीठम आश्रम में कथा श्रवण किया, रानी अवंति बाई संग्रहालय का लिया जायजा

Jabalpur News
Jabalpur News

बरगी नगर, जबलपुर। Jabalpur News : जिले के बरगी नगर स्थित श्री विद्या पीठम आश्रम में चल रही शिवमहापुराण कथा में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी, विधायक नीरज सिंह, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आश्रम पहुँचकर व्यासपीठ एवं ज्योतिषाचार्य पं. रेवाराम महाराज से आशीर्वाद लिया।

Jabalpur News : कथा श्रवण के पश्चात मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने बरगी बांध के समीप निर्माणाधीन रानी अवंति बाई संग्रहालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय को जल्द पूर्ण करने और जनता के लिए खोले जाने पर जोर दिया।

श्रद्धालुओं और स्थानीय प्रशासन ने इस अवसर पर मंत्री का स्वागत किया और धार्मिक, सांस्कृतिक आयोजनों में उनकी भागीदारी को महत्व दिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here