Katni News : भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री इंद्र मिश्रा ने दिया इस्तीफा, पार्टी के दोहरे रवैये पर लगाया आरोप

VIKASH KHALKHO

कटनी। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री इंद्र मिश्रा ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के कुछ पदाधिकारियों पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें पार्टी की ओर से जारी किए गए ‘कारण बताओं’ नोटिस के जरिए गलत तरीके से पार्टी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया गया।

इंद्र मिश्रा ने प्रेस वार्ता में कहा कि उन्होंने अब भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और आगे वे केवल एक कार्यकर्ता के रूप में किसानों के हित में काम करेंगे। उन्होंने पार्टी के कुछ पदाधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई और कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा किसानों की सेवा करना रहा है।

Read News : Indore News : लसूड़िया पुलिस ने अवैध हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार

मीडिया को जारी बयान में इंद्र मिश्रा ने कहा, “मैं पार्टी के निर्णय और कुछ पदाधिकारियों के रवैये से असहमत हूं। अब मैं केवल एक कार्यकर्ता के रूप में किसानों के हित में काम करूंगा।”

इंद्र मिश्रा के इस्तीफे के बाद कटनी में भाजपा किसान मोर्चा की गतिविधियों और नेतृत्व में संभावित बदलाव को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि यह इस्तीफा जिले में संगठनात्मक चुनौतियों और पदाधिकारियों के बीच बढ़ती खींचतान का संकेत भी हो सकता है।

Read News : PM MODI : ‘मैं आपके साथ हूं…’ – मणिपुर के हालात पर बोले पीएम मोदी, विस्थापितों के लिए कई राहत योजनाओं का ऐलान

इस घटना के बाद जिले में किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्सुकता और हलचल देखी जा रही है कि अब संगठन में नेतृत्व और गतिविधियों में क्या बदलाव होंगे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *