Jabalpur News : जबलपुर में अवैध हथियारों का कारोबार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 पिस्टल और कारतूस बरामद

0
125
Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर। शहर में अवैध हथियारों के कारोबार पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घमापुर लालमाटी निवासी आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अंधमुख बाईपास के पास से पकड़ा गया, जिसके पास से 5 देशी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

Jabalpur News : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला ने बताया कि आरोपी आशीष मिश्रा के खिलाफ पूर्व में भी चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह यह हथियार कहां से लाता था और किसे सप्लाई करता था। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है, जिसके खुलासे के लिए जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here