नई दिल्ली। सोने की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है। लगातार बढ़ रहे गोल्ड प्राइस के बाद इस बार 24 कैरेट सोने की कीमत में लगभग 400 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी हुई। इसके बावजूद 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव अभी भी 1 लाख रुपये के पार है।
एमसीएक्स और घरेलू मार्केट में गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 3 अक्टूबर की एक्सपायरी वाला 999 शुद्धता वाला गोल्ड बुधवार के 1,08,986 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 423 रुपये गिरकर 1,08,563 रुपये पर खुला। इसके बाद कुछ रिकवरी देखने को मिली, लेकिन खबर लिखे जाने तक यह 1,08,799 रुपये पर ट्रेड हो रहा था।
Read News : Surya Grahan 2025 : भारत में क्यों नहीं दिखेगा ये ग्रहण? जानें समय और धार्मिक असर
घरेलू बाजार में इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का पिछला बंद भाव 1,09,635 रुपये था, जो गुरुवार को 1,09,223 रुपये पर खुला। अन्य क्वालिटी के गोल्ड में भी गिरावट दर्ज की गई:
| क्वालिटी | सोने का दाम (प्रति 10 ग्राम) |
|---|---|
| 24 कैरेट | 1,09,223 रुपये |
| 22 कैरेट | 1,06,600 रुपये |
| 20 कैरेट | 97,210 रुपये |
| 18 कैरेट | 88,470 रुपये |
| 14 कैरेट | 70,450 रुपये |
जीएसटी और मेकिंग चार्ज से कीमत बढ़ती है
IBJA के रेट देशभर में समान होते हैं, लेकिन ज्वेलरी खरीदते समय 3% GST और मेकिंग चार्ज जोड़ने के कारण अंतिम कीमत ज्यादा हो जाती है।
Read News : Medical Department : सरकारी सिस्टम में सेंध – एक ही व्यक्ति, 6 जगह पोस्टिंग, अब लापता
खरीदारी के दौरान ध्यान रखें शुद्धता
सोने की शुद्धता की जांच हमेशा करनी चाहिए। 24 कैरेट आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958 और 22 कैरेट पर 916 हॉलमार्क अंकित होता है।
चांदी की कीमत भी घटी
सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। घरेलू मार्केट में सिल्वर का भाव 1 किलो के लिए 1,24,594 रुपये से घटकर 1,24,267 रुपये पर आ गया।













