Bilaspur News : मेडिकल बिल के एवज में कमीशन मांगने वाला क्लर्क सस्पेंड…

Parivesh
Bilaspur News

बिलासपुर। Bilaspur News : मस्तूरी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय का एक क्लर्क शिक्षक से मेडिकल बिल पास करने के नाम पर रिश्वत मांगते पकड़ा गया। शिक्षक की शिकायत और ऑडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने आरोपी क्लर्क सीएस नौरके (सहायक ग्रेड-2) को निलंबित कर दिया है।

Bilaspur News : मामला शासकीय प्राथमिक शाला खपरी के सहायक शिक्षक संतोष कुमार साहू से जुड़ा है। उन्होंने करीब 1.87 लाख रुपए के मेडिकल बिल का भुगतान स्वीकृत कराने के लिए आवेदन दिया था। शिक्षक का आरोप है कि 9 जुलाई की रात क्लर्क ने उन्हें कॉल कर 10% कमीशन की मांग की। शिक्षक ने इसे देने से इनकार कर दिया, तो उनका भुगतान रोक दिया गया।

इसके बाद शिक्षक ने पूरा मामला ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित कलेक्टर और DEO को शिकायत में सौंप दिया। शिकायत की पुष्टि होने के बाद जांच कमेटी गठित की गई। रिपोर्ट आने पर DEO ने क्लर्क को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया।

गौरतलब है कि जिन शिक्षकों ने अपने मेडिकल बिल जमा किए थे, उनमें से अधिकांश का भुगतान हो चुका है, जबकि संतोष कुमार साहू का बिल केवल कमीशन न देने की वजह से अटका रहा। इस पूरे मामले का ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिससे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *