Jagdalpur News: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पुलिस विभाग की छवि को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के मामले में अदालत ने एक सब इंस्पेक्टर को 15 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट (FTC) ने आरोपी के कृत्य को गंभीर और घृणित अपराध मानते हुए यह फैसला सुनाया।
Jagdalpur News: क्या है पूरा मामला
Jagdalpur News: अभियोजन के अनुसार, आरोपी विकेश चौहान की पीड़िता से फेसबुक के माध्यम से पहचान हुई थी। आरोपी ने खुद को तलाकशुदा बताते हुए पीड़िता को शादी का भरोसा दिलाया और उसे जगदलपुर लेकर आया। यहां उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में दोनों ने मंदिर में विवाह भी किया।
Jagdalpur News: कुछ समय बाद पीड़िता को पता चला कि आरोपी की पहली पत्नी जीवित है और दोनों के बीच तलाक नहीं हुआ है। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया गया।
Jagdalpur News: दुष्कर्म में 10 साल, दूसरी शादी में 5 साल की सजा
Jagdalpur News: अदालत ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 10 साल के सश्रम कारावास और दूसरी शादी करने के मामले में 5 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
Jagdalpur News: अदालत ने अपने फैसले में कहा कि लोक सेवक के पद पर रहते हुए इस तरह का आचरण अपराध की गंभीरता को और बढ़ाता है। मामले में अदालत के फैसले के बाद पुलिस विभाग और लोक सेवकों की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठे हैं।





