Saturday, September 26, 2026
Home Chhattisgarh कांकेर में धर्मांतरण विवाद से भड़क उठा गुस्सा! 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़...

कांकेर में धर्मांतरण विवाद से भड़क उठा गुस्सा! 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान

chhattisgarh band
छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान

कांकेर: कांकेर जिले में धर्मांतरण को लेकर हुए विवाद के बाद प्रदेश में बढ़ते तनाव को देखते हुए सर्व समाज ने 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। इसे छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने भी समर्थन देने की घोषणा की है।

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बंद को समर्थन दिया

प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक शांतिपूर्ण प्रदेश है और इसे बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी हालत में सफल नहीं होने दिया जाएगा। 24 दिसंबर को दुकानों और सब्जी मंडियों को बंद रखने की अपील की गई है। ट्रांसपोर्ट चैंबर ने भी बंद का समर्थन किया है, जिससे वाहनों का संचालन प्रभावित रहेगा। व्यापारियों से स्वेच्छा से बंद का समर्थन करने का आग्रह किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

कांकेर के आमाबेड़ा क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में सरपंच रजमन सलाम के पिता चमरा राम के निधन के बाद उनका शव गांव में ही दफनाया गया। सरपंच के परिवार ने धर्म परिवर्तन किया था, जिससे ग्रामीण आक्रोशित थे।

हिंसक प्रदर्शन और झड़प

पिछले दो दिनों से ग्रामीण शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। मंगलवार (16 दिसंबर) को यह प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया। ग्रामीणों और ईसाई समुदाय के लोगों के बीच झड़प हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए आमाबेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। झड़प में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here