Raipur Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर के झूलेलाल चौक के पास स्थित बंसल पैराडाइज होटल के एक कमरे में शुक्रवार को युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसी कमरे में एक युवक भी गंभीर हालत में खून से लथपथ मिला। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।
Raipur Crime: होटल प्रबंधन के मुताबिक, काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने और अंदर से आवाजें आने पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कमरे से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। खिड़की से देखने पर युवक कथित तौर पर खुद को घायल करता नजर आया। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
Raipur Crime: दोनों ने पहचान पत्र देकर किया था चेक-इन
Raipur Crime: पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान किशन कुमार भारद्वाज के रूप में हुई है, जो वाराणसी के मोहावन का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं मृत युवती की पहचान रिमन मंडावी के रूप में हुई है, जो मोहला-मानपुर जिले की रहने वाली थी। दोनों ने होटल में अपने पहचान पत्र जमा कर कमरा लिया था।
Raipur Crime: कमरे से आई थी चीखने की आवाज
Raipur Crime: होटल स्टाफ के अनुसार, 14 अगस्त को दोपहर करीब 3:30 से 3:45 बजे के बीच कमरा नंबर 401 से युवती के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर अलग-अलग फ्लोर पर मौजूद कर्मचारी कमरे के पास पहुंचे और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
Raipur Crime: खिड़की तोड़कर कमरे में झांका
Raipur Crime: दरवाजा नहीं खुलने पर होटल कर्मचारियों ने कमरे की खिड़की तोड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंदर युवक खून से लथपथ हालत में दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस और FSL टीम ने की जांच
सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा खोलकर जांच की गई तो युवती मृत मिली, जबकि युवक गंभीर हालत में था। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित किया गया है। पुलिस होटल के CCTV फुटेज, मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।
Raipur Crime: फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं
Raipur Crime: प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध मौत और युवक के घायल होने से जुड़ा नजर आ रहा है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना के पीछे क्या वजह थी, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।





