Saturday, August 15, 2026
Home Tech UPI Rules Change : 15 सितंबर से बदल रहे हैं UPI के...

UPI Rules Change : 15 सितंबर से बदल रहे हैं UPI के नियम, जाने क्या होगा नया अपडेट….

0
232
UPI Rules Change
UPI Rules Change

UPI Rules Change : नई दिल्ली : अगर आप यूपीआई (UPI) से पेमेंट करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। 15 सितंबर, 2025 से यूपीआई लेन-देन की सीमा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने चुनिंदा श्रेणियों के लिए प्रति लेनदेन की सीमा को बढ़ाकर ₹5 लाख कर दिया है। यह फैसला डिजिटल भुगतान को और अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए लिया गया है।

UPI Rules Change : इन श्रेणियों पर होगा असर

यह बदलाव सभी तरह के लेन-देन पर लागू नहीं होगा, बल्कि कुछ खास श्रेणियों को ही इसका लाभ मिलेगा। अब आप यूपीआई के जरिए बीमा प्रीमियम, निवेश, क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान, सरकारी प्लेटफॉर्म से खरीददारी और यात्रा से जुड़े बड़े लेन-देन आसानी से कर सकेंगे।

नई UPI लिमिट (15 सितंबर 2025 से लागू):

  • कैपिटल मार्केट (निवेश): प्रति लेनदेन ₹5 लाख
  • बीमा प्रीमियम: प्रति लेनदेन ₹5 लाख
  • सरकारी ई-मार्केट प्लेस (GeM): प्रति लेनदेन ₹5 लाख
  • यात्रा (ट्रैवल बुकिंग): प्रति लेनदेन ₹5 लाख
  • क्रेडिट कार्ड भुगतान: प्रति लेनदेन ₹5 लाख
  • ज्वैलरी खरीददारी: प्रति लेनदेन ₹5 लाख
  • मर्चेंट/बिजनेस पेमेंट: प्रति लेनदेन ₹5 लाख

पर्सन-टू-पर्सन (P2P) लेनदेन पर क्या होगा असर?

एनपीसीआई ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल चुनिंदा श्रेणियों के लिए है। दोस्तों या परिवार को पैसे भेजने वाले सामान्य P2P लेनदेन की सीमा अभी भी ₹1 लाख ही रहेगी।

एनपीसीआई का कहना है कि यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि लोग बड़ी राशि के भुगतान भी डिजिटल माध्यम से आसानी से कर सकें, जिससे उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों को लाभ होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here