MP Itarsi News : 100 फीसदी भराया तवा डेम, 5 गेटों से छोड़ा जा रहा पानी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…

MP Itarsi News : इटारसी। इटारसी से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित तवा डेम अपनी पूरी क्षमता पर पहुँच गया है। आज सुबह बांध का जलस्तर 1165.98 फीट दर्ज किया गया। इसके बाद 5 गेटों को खोलकर 44,073 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पावर हाउस से भी 3,673 क्यूसेक पानी की निकासी जारी है। इस तरह कुल 47,746 क्यूसेक पानी तवा नदी में छोड़ा जा रहा है।

MP Itarsi News : प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर निचली बस्तियों में मुनादी कराकर अलर्ट जारी किया है। लगातार छोड़े जा रहे पानी से नर्मदा नदी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जिला प्रशासन और बांध प्रबंधन की टीम सतर्कता के साथ निगरानी कर रही है और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

यह स्थिति आने वाले समय में और गंभीर हो सकती है, इसलिए नदी किनारे बसे लोगों को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories