Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Breaking Bhopal : पूर्व सांसद की जमीन का फर्जी सौदा, आर्थिक अपराध...

Breaking Bhopal : पूर्व सांसद की जमीन का फर्जी सौदा, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने दर्ज किया मामला

भोपाल। बड़खेड़ी कला में पूर्व सांसद की 14 हजार स्क्वायर फीट जमीन का फर्जी तरीक़े से लेनदेन सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने इस मामले में राहुल शर्मा और नीरज पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता मेवल रेबेल्लो की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

जांच में पता चला कि आरोपियों ने फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर जमीन बेचने का प्रयास किया। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने डिप्टी रजिस्ट्रार अंजू मिश्रा को भी आरोपी बनाया है। जांच में यह सामने आया कि दस्तावेजों की जांच किए बिना ही दोनों आरोपियों के आवेदन पर रजिस्ट्री कर दी गई थी।

Read News : Mungeli News : GST में कटौती को बताया ऐतिहासिक फैसला: पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय ने प्रेसवार्ता में कहा – जनता को मिलेगा सीधा लाभ, देखें वीडियो

प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि आरोपियों ने रेबेल्लो परिवार को लगभग 71 लाख रुपए की चपत लगाई। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ मामले की आगे भी गहन जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here