Chhindwara News : विधायक सुनील उईके के शॉपिंग मॉल पर अतिक्रमण कार्रवाई, कांग्रेस का भजन गाकर विरोध…

Parivesh
Chhindwara News

Chhindwara News : छिंदवाड़ा : जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके के परासिया स्थित शॉपिंग मॉल के पिछले हिस्से पर नगर पालिका ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार मॉल के पीछे 11×66 फीट का अतिक्रमण पाया गया था। इस संबंध में शिकायत कलेक्टर को मिली थी और टीएल बैठक में मामला उठने के बाद एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।

Chhindwara News : आज हुई कार्रवाई के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मॉल के सामने बैठकर “रघुपति राघव राजा राम” भजन गाकर विरोध जताया और छिंदवाड़ा सांसद व कलेक्टर के खिलाफ नारेबाज़ी की।

अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह निर्देशानुसार की गई है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता इसे राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *