इंदौर: इंदौर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। खजराना पुलिस ने दो आरोपियों को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने इस कार्रवाई की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।
राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी
अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, पहले पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ के दौरान एक और ड्रग्स नेटवर्क का पता चला था। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो और लड़कों को गिरफ्तार किया।
Read News : CG NEWS : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर का सफल आयोजन
पकड़े गए आरोपियों में से एक की पहचान अल्फेज के रूप में हुई है, जो आजाद नगर इलाके का निवासी है, जबकि दूसरा आरोपी खजराना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने इनके पास से 12 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये से अधिक बताई गई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों से इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और ड्रग्स सप्लाई चेन के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।





